CG Rape: 15 साल के नाबालिक ने बच्चे को दिया जन्म, हुई मौत

CG Rape: 15 साल के नाबालिक ने बच्चे को दिया जन्म, हुई मौत

CG Rape: छत्तीसगढ़ के बलोद जिले में शादी का झांसा देकर 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने कथित तौर पर कई बार नाबालिग से दुष्कर्म किया, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई। मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग ने अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला अर्जुंदा थाना क्षेत्र का है।tcw

जानकारी के अनुसार, आरोपी द्वारा लगातार दुष्कर्म किए जाने के कारण नाबालिग युवती करीब पांच माह की गर्भवती हो गई थी। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए डूंडेरा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया।

बच्चे की हालत गंभीर होने पर जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान नवजात की मौत हो गई। वहीं नाबालिग का इलाज जारी है। अस्पताल में जांच और पूछताछ के दौरान पूरे मामले का खुलासा हुआ।

मामला दर्ज

मामले की जानकारी मिलने के बाद बालोद थाने में शून्य पर अपराध दर्ज किया गया और केस डायरी अर्जुंदा थाना भेजी गई। जांच के बाद अर्जुंदा पुलिस ने आरोपी भोलेश्वर ठाकुर (24 वर्ष), निवासी ग्राम परसतराई के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *