Jagdalpur Opium Seized: अफीम बेचने की फिराक में था युवक, पुलिस को बताया शिलाजीत; गिरफ्तार

Jagdalpur Opium Seized: बस्तर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 133.3 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी जगदलपुर के गोयलबाड़ी तिराहा के पास अफीम बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और उसके कब्जे से अफीम बरामद की।

Jagdalpur Opium Seized: बस्तर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 133.3 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी जगदलपुर के गोयलबाड़ी तिराहा के पास अफीम बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और उसके कब्जे से अफीम बरामद की।tcw

जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध अफीम बेचने की तैयारी में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बरामद पदार्थ को शिलाजीत बताकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया।

Balrampur Afim Kheti:

FSL किट से जांच में निकली अफीम

पुलिस ने मौके पर ही एफएसएल किट के माध्यम से पदार्थ की जांच कराई, जिसमें वह अफीम निकली। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपी जगदीश चौधरी राजस्थान के जोधपुर का निवासी है। वह जगदलपुर में किराए के मकान में रहकर नशे के कारोबार में लिप्त था।

66 हजार रुपए से अधिक की अफीम जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 66 हजार 500 रुपए कीमत की 133.3 ग्राम अफीम जब्त की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

बस्तर पुलिस ने कहा है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *