Kanker Murder: बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति का मर्डर, शराब पिलाकर लगा दिए करंट; 4 आरोपी गिरफ्तार

Kanker Murder: बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति का मर्डर, शराब पिलाकर लगा दिए करंट; 4 आरोपी गिरफ्तार

Kanker Murder: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक साल पहले हुई मुकेश विश्वास (32) की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि यह कोई हादसा या आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी। पत्नी ने अपने प्रेमी और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पहले पति को शराब पिलाई और फिर बेहोशी की हालत में करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में पत्नी समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला बांदे थाना क्षेत्र का है।tcw

क्या है मामला?

पुलिस के अनुसार 24 मई 2025 को बांदे क्षेत्र में बालोद जिले के दल्लीराजहरा निवासी मुकेश विश्वास का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। घटनास्थल की जांच के दौरान मृतक के हाथों और उंगलियों में जलने के निशान पाए गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण करंट लगना सामने आया, लेकिन शुरुआती जांच में पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने से मामला अंधे कत्ल के रूप में दर्ज रहा।

Kanker Murder: बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति का मर्डर, शराब पिलाकर लगा दिए करंट; 4 आरोपी गिरफ्तार Kanker Murder: बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति का मर्डर, शराब पिलाकर लगा दिए करंट; 4 आरोपी गिरफ्तार Kanker Murder: बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति का मर्डर, शराब पिलाकर लगा दिए करंट; 4 आरोपी गिरफ्तार Kanker Murder: बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति का मर्डर, शराब पिलाकर लगा दिए करंट; 4 आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर दोबारा जांच शुरू की गई। साइबर सेल की मदद से तकनीकी जांच में मृतक की पत्नी सरस्वती विश्वास और इन्द्रजीत दास के बीच लगातार संपर्क की जानकारी मिली।

पत्नी और प्रेमी के बीच थे अवैध संबंध

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सरस्वती विश्वास और इन्द्रजीत दास के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। इस संबंध की जानकारी मुकेश विश्वास को हो चुकी थी, जिसके चलते परिवार में लगातार विवाद हो रहा था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मुकेश पत्नी से तलाक लेने की तैयारी कर रहा था। इसी वजह से आरोपियों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।

Kanker Murder: बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति का मर्डर, शराब पिलाकर लगा दिए करंट; 4 आरोपी गिरफ्तार Kanker Murder: बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति का मर्डर, शराब पिलाकर लगा दिए करंट; 4 आरोपी गिरफ्तार

पहले शराब पिलाई, फिर लगा दिए करंट

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने योजना के तहत मुकेश विश्वास को बहाने से रंजीत सरकार के खेत स्थित झोपड़ी में बुलाया। वहां उसे जमकर शराब पिलाई गई। जब वह पूरी तरह बेहोश हो गया तो आरोपियों ने ट्यूबवेल में इस्तेमाल होने वाले बिजली के तार से करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपियों ने मामले को सामान्य मौत या दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।

Kanker Murder: बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति का मर्डर, शराब पिलाकर लगा दिए करंट; 4 आरोपी गिरफ्तार
मृतक मुकेश विश्वास

जांच से खुली साजिश

पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, तकनीकी निगरानी, वैज्ञानिक विश्लेषण और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर हत्या की पूरी साजिश का खुलासा किया। आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर हत्या में इस्तेमाल बिजली का तार, मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए। पुलिस ने घटनास्थल का क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन भी कराया, जिससे हत्या की पुष्टि हुई।

गिरफ्तार आरोपी

• सरस्वती विश्वास (मृतक की पत्नी), शांतिपारा बांदे
• इन्द्रजीत दास (प्रेमी), उम्र 31 वर्ष, बालोद
• सुरेन्द्र बछाड़ (सहयोगी), उम्र 28 वर्ष, कांकेर
• रंजीत सरकार (सहयोगी), उम्र 39 वर्ष, कांकेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *