CG Trains Restored: यात्रियों को बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ में 7 से 19 जून तक रद्द 86 ट्रेनें बहाल

Train

CG Trains Restored: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के लाखों यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। बिलासपुर जोन ने 7 जून से 19 जून 2026 के बीच रद्द की गई सभी 86 ट्रेनों को बहाल करने का फैसला लिया है। इनमें 76 एक्सप्रेस और 10 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे प्रशासन ने चांपा स्टेशन में प्रस्तावित चौथी रेल लाइन के नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य को फिलहाल आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया है, जिसके चलते ट्रेनों का संचालन सामान्य कर दिया गया है।tcw

रेलवे के इस फैसले से छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उत्तर भारत की ओर यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

क्यों रद्द हुई थीं ट्रेनें?

चांपा रेलवे स्टेशन पर चौथी रेल लाइन जोड़ने और सिग्नलिंग सिस्टम के नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 7 जून से 19 जून तक कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट और शॉर्ट टर्मिनेट करने का निर्णय लिया गया था। अब यह कार्य स्थगित होने के कारण सभी आदेश वापस ले लिए गए हैं।

10 पैसेंजर ट्रेनें फिर चलेंगी

  1. 68735 रायगढ़ – बिलासपुर मेमू
  2. 68736 बिलासपुर – रायगढ़ मेमू
  3. 68745 गेवरारोड – रायपुर मेमू
  4. 68746 रायपुर – गेवरारोड मेमू
  5. 58203 कोरबा – रायपुर पैसेंजर
  6. 58204 रायपुर – कोरबा पैसेंजर
  7. 68733/68734 बिलासपुर – गेवरारोड – बिलासपुर मेमू
  8. 68731/68732 बिलासपुर – कोरबा – बिलासपुर मेमू
  9. 68737/68738 रायगढ़ – बिलासपुर – रायगढ़ मेमू
  10. 58210 बिलासपुर – गेवरारोड पैसेंजर

Summer Special Trains:

63 एक्सप्रेस ट्रेनें रिस्टोर

  1. 18113 टाटानगर – बिलासपुर एक्सप्रेस
  2. 18114 बिलासपुर – टाटानगर एक्सप्रेस
  3. 18109/18110 टाटानगर – इतवारी – टाटानगर एक्सप्रेस
  4. 13287 दुर्ग – आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस
  5. 13288 आरा – दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस
  6. 12833/12834 अहमदाबाद – हावड़ा एक्सप्रेस
  7. 12870 हावड़ा – CSMT एक्सप्रेस
  8. 12869 CSMT – हावड़ा एक्सप्रेस
  9. 22846 हटिया – पुणे एक्सप्रेस
  10. 22845 पुणे – हटिया एक्सप्रेस
  11. 20813 पुरी – जोधपुर एक्सप्रेस
  12. 20814 जोधपुर – पुरी एक्सप्रेस
  13. 12905 पोरबंदर – शालीमार एक्सप्रेस
  14. 12906 शालीमार – पोरबंदर एक्सप्रेस
  15. 22905 ओखा – शालीमार एक्सप्रेस
  16. 22906 शालीमार – ओखा एक्सप्रेस
  17. 22512 कामाख्या – एलटीटी एक्सप्रेस
  18. 22511 एलटीटी – कामाख्या एक्सप्रेस
  19. 20971 उदयपुर – शालीमार एक्सप्रेस
  20. 20972 शालीमार – उदयपुर एक्सप्रेस
  21. 22358 गया – एलटीटी एक्सप्रेस
  22. 17321 वास्कोडिगामा – जसीडीह एक्सप्रेस
  23. 17322 जसीडीह – वास्कोडिगामा एक्सप्रेस
  24. 17005 हैदराबाद – रक्सौल एक्सप्रेस
  25. 17006 रक्सौल – हैदराबाद एक्सप्रेस
  26. 17007 चर्लपल्ली – दरभंगा एक्सप्रेस
  27. 17008 दरभंगा – चर्लपल्ली एक्सप्रेस
  28. 20471 श्रीगंगानगर – पुरी एक्सप्रेस
  29. 20472 पुरी – श्रीगंगानगर एक्सप्रेस
  30. 22830 शालीमार – भुज एक्सप्रेस
  31. 22829 भुज – शालीमार एक्सप्रेस
  32. 22169 रानी कमलापति – सांतरागाछी एक्सप्रेस
  33. 22170 सांतरागाछी – रानी कमलापति एक्सप्रेस
  34. 20828 सांतरागाछी – जबलपुर एक्सप्रेस
  35. 20827 जबलपुर – सांतरागाछी एक्सप्रेस
  36. 12949 पोरबंदर – सांतरागाछी एक्सप्रेस
  37. 12950 सांतरागाछी – पोरबंदर एक्सप्रेस
  38. 20917 इंदौर – पुरी हमसफर एक्सप्रेस
  39. 20918 पुरी – इंदौर हमसफर एक्सप्रेस
  40. 22909 बलसाड – पुरी एक्सप्रेस
  41. 22910 पुरी – बलसाड एक्सप्रेस
  42. 22866 पुरी – एलटीटी एक्सप्रेस
  43. 22865 एलटीटी – पुरी एक्सप्रेस
  44. 20822 सांतरागाछी – पुणे एक्सप्रेस
  45. 20821 पुणे – सांतरागाछी एक्सप्रेस
  46. 22843 बिलासपुर – बक्सर एक्सप्रेस
  47. 22844 पटना – बिलासपुर एक्सप्रेस
  48. 13425 मालदाटाउन – सूरत एक्सप्रेस
  49. 13426 सूरत – मालदाटाउन एक्सप्रेस
  50. 12767 नांदेड़ – सांतरागाछी एक्सप्रेस
  51. 12768 सांतरागाछी – नांदेड़ एक्सप्रेस
  52. 12812 हटिया – एलटीटी एक्सप्रेस
  53. 12811 एलटीटी – हटिया एक्सप्रेस
  54. 20807 विशाखापटनम – अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस
  55. 20808 अमृतसर – विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस
  56. 12251 यशवंतपुर – कोरबा एक्सप्रेस
  57. 12252 कोरबा – यशवंतपुर एक्सप्रेस
  58. 22648 तिरुवनंतपुरम – कोरबा एक्सप्रेस
  59. 22647 कोरबा – तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस
  60. 12151 एलटीटी – शालीमार एक्सप्रेस
  61. 12152 शालीमार – एलटीटी एक्सप्रेस
  62. 18477/18478 पुरी – योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस

डायवर्ट ट्रेनें फिर अपने मूल रूट पर चलेंगी

रेलवे प्रशासन ने बताया कि जिन ट्रेनों का मार्ग बदला गया था, वे अब अपने पुराने निर्धारित रूट पर ही चलेंगी। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं-

हावड़ा – पुणे दुरंतो एक्सप्रेस
पुणे – हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस
CSMT – हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस
हावड़ा – CSMT दुरंतो एक्सप्रेस
एलटीटी – शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस
शालीमार – एलटीटी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस
भुवनेश्वर – एलटीटी एक्सप्रेस
एलटीटी – भुवनेश्वर एक्सप्रेस

शॉर्ट टर्मिनेट ट्रेनें भी पूरे रूट पर चलेंगी

रेलवे ने उन ट्रेनों को भी सामान्य कर दिया है जिन्हें बीच रास्ते में समाप्त करने का फैसला लिया गया था। अब ये ट्रेनें अपने पूरे निर्धारित मार्ग पर संचालित होंगी। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं-

गोंदिया – झारसुगुड़ा मेमू
कोरबा – अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस
विशाखापट्टनम – कोरबा लिंक एक्सप्रेस
रायगढ़ – नई दिल्ली गोंडवाना एक्सप्रेस

समय पर चलेंगी ये प्रमुख ट्रेनें

रेलवे के अनुसार जिन ट्रेनों को विलंब से चलाने की घोषणा की गई थी, वे अब अपने निर्धारित समय पर रवाना होंगी।
इनमें शामिल हैं-

पुणे – हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस
CSMT – हावड़ा एक्सप्रेस
गोंदिया – रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस
रायपुर – कोरबा हसदेव एक्सप्रेस
कोरबा – इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *