Raipur Breaking: 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती, देखते रह गए लोग..

Raipur Hoarding Drama

Raipur Breaking: राजधानी रायपुर के शंकर नगर इलाके में मंगलवार सुबह हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक युवती अचानक सड़क किनारे लगे करीब 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ गई। युवती लगभग 40 मिनट तक होर्डिंग पर बैठी रही, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।tcw

घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लंबी सीढ़ी लगाई गई। वहीं किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए नीचे सुरक्षा जाली भी बिछाई गई।

 

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। काफी मशक्कत और स्थानीय लोगों की मदद के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

इसके बाद पुलिस युवती को अपने साथ थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में युवती मानसिक रूप से अस्थिर नजर आ रही थी। हालांकि उसने किसी तरह की परेशानी या विवाद होने से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *