CG News: बेटे की मौत के सदमा बर्दास्त नही कर पाए पिता, काट ली जीभ..

CG News

CG News: रायगढ़ जिले के घरघोड़ा स्थित दुर्गा मंदिर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। बेटे की मौत के सदमे में टूटे एक पिता ने मंदिर परिसर के बाहर अपनी जीभ काट ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।tcw

जानकारी के मुताबिक, एफसीआई गोदाम के पास रहने वाले सनत कुमार खांडे के 8 वर्षीय बेटे रितेश कुमार खांडे की एक दिन पहले तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी। बेटे की असमय मौत से पिता गहरे सदमे में था। परिजनों के अनुसार घटना के बाद से वह मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था।

सदमे में पिता ने काट ली जीभ

बताया जा रहा है कि बुधवार तड़के करीब 3 बजे सनत कुमार घरघोड़ा के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर पहुंचा। इसी दौरान उसने कथित रूप से आस्था और मानसिक तनाव के बीच अपनी जीभ काट ली। जीभ कटने से अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा और वह मंदिर परिसर में ही बेहोश होकर गिर पड़ा।

मंदिर में मौजूद लोगों ने तुरंत उसे संभाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद मंदिर परिसर में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *