CG Suicide: गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड नहीं हो सके एक तो ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान

CG Suicide

CG Suicide: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

tcw

घटना चोरहापड़ाव रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा सामने आया है। मृतकों की पहचान कुम्हालोरी गांव निवासी 20 वर्षीय जितेश्वर तारम और डौंडी विकासखंड के साल्हे गांव निवासी 16 वर्षीय लिलिसा उइके के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे। आशंका जताई जा रही है कि किसी कारणवश दोनों का साथ संभव नहीं हो पाया, जिसके बाद उन्होंने यह खौफनाक कदम उठा लिया। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों के शव दो हिस्सों में बंट गए।

घटनास्थल के पास एक बाइक भी बरामद हुई है। माना जा रहा है कि दोनों उसी बाइक से रेलवे ट्रैक तक पहुंचे थे। इसके बाद दोनों ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी।

जीआरपी पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *