CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 12 सहायक उपनिरीक्षकों (ASI) का तबादला किया गया है। इनमें से 3 अधिकारियों को चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि एक को रक्षित केंद्र भेजा गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा आदेश जारी किया गया है।![]()
किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?
जारी आदेश के अनुसार संजय यादव को चौकी प्रभारी सलका से थाना झिलमिली भेजा गया है। वहीं गुड्डू कुमार को थाना विश्रामपुर से चौकी प्रभारी सलका की जिम्मेदारी दी गई है। संतोष सिंह को चौकी प्रभारी करंजी से चौकी प्रभारी खेड़ी बनाया गया है।
विशाल मिश्रा को थाना विश्रामपुर से चौकी करंजी स्थानांतरित किया गया है। कृष्ण कुमार सिंह को चौकी प्रभारी खेड़ी से रक्षित केंद्र सूरजपुर भेजा गया है। अशोक साहू को रक्षित केंद्र से थाना विश्रामपुर में पदस्थ किया गया है।
विवेकानंद सिंह को रक्षित केंद्र से थाना भटगांव भेजा गया है। हरिशंकर तिवारी को थाना प्रतापपुर से थाना विश्रामपुर स्थानांतरित किया गया है। नंदलाल को थाना भटगांव से थाना विश्रामपुर में पदस्थ किया गया है।
सिप्रियन टोप्पो को रामानुजनगर से थाना प्रेमनगर भेजा गया है। विनोद कुमार को चौकी रेवटी से थाना चंदौरा स्थानांतरित किया गया है, जबकि मानिक चंद को चौकी लोटरी से थाना भटगांव पदस्थ किया गया है।
तत्काल कार्यभार ग्रहण के निर्देश
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापना स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करें। पुलिस प्रशासन के इस कदम को जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है।
CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 136 पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें लिस्ट-

