CG 10th 12th Result: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए पुनर्मूल्यांकन का मौका, इतने तारीख तक करें आवेदन

CG Big Breaking : CG-Board में 10 साल बाद बड़ा बदलाव, नया ब्लूप्रिंट लागू, इ CG Big Breaking : CG-Board में 10 साल बाद बड़ा बदलाव, नया ब्लूप्रिंट लागू, इस दिन से होंगे एग्जामस दिन से होंगे एग्जाम

CG 10th 12th Result: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE Result 2026) द्वारा वर्ष 2026 की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा के परिणाम 29 अप्रैल 2026 को जारी किए जाने के बाद अब छात्रों को पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करने का अवसर दिया गया है। (सीजी बोर्ड पुनर्मूल्यांकन आवेदन)

tcw

इतने तारीख तक करें आवेदन (CG Board Revaluation)

मंडल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, परीक्षार्थी रिजल्ट जारी होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर इन प्रक्रियाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अंतिम तिथि 14 मई 2026 निर्धारित की गई है।

छात्र निर्धारित प्रपत्र मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा जिला, तहसील और विकासखंड स्तर के निर्धारित केंद्रों पर शुल्क के साथ आवेदन जमा किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है।

अंतिम तिथि के बाद नहीं लेंगे आवेदन

मंडल ने स्पष्ट किया है कि तय अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए छात्र समय रहते अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *