CG News: चलती डम्फर में लगी आग, VIDEO देख खड़े हो जायेंगे रोंगटे

CG News

CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में SECL कुसमुंडा परियोजना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कोयला परिवहन कर रही 100 टन क्षमता वाली डम्फर में अचानक आग लग गई। समय रहते ड्राइवर के कूदने से उसकी जान बच गई।

tcw

चलती डम्फर में आग की लपटें

घटना रात करीब 11:30 बजे गोदावरी फेंस एरिया की है। डम्फर कोयला लेकर जा रही थी, तभी अचानक इंजन से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते कुछ ही सेकंड में आग की लपटें निकलने लगीं।

पीछे चल रहे एक अन्य डम्फर के ड्राइवर ने आग को देखते ही हॉर्न बजाकर आगे वाले चालक को सतर्क किया। इसके बाद ड्राइवर ने तुरंत वाहन को साइड में रोका और कूदकर बाहर निकल आया।

ड्राइवर के बाहर निकलते ही पूरी डम्फर आग की चपेट में आ गई। खदान कर्मचारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल टीम के पहुंचने तक डम्फर का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो चुका था। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही SECL कुसमुंडा प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि जांच जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *