Raipur Accident: रायपुर में ट्रक की टक्कर से 13 साल के नाबालिग की दर्दनाक मौत

Raipur Accident

Raipur Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। ताजा मामला राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग से सामने आया है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 13 साल के नाबालिग को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।tcw

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार नाबालिग बाइक से जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लड़के ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *