CG Board Result 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। मंडल की सचिव पुष्पा साहू के अनुसार, कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन काउंटिंग, मिलान और रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया अभी जारी है। ऐसे में परिणाम 30 अप्रैल 2026 को जारी किए जाने की संभावना जताई गई है। (छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026)
परीक्षा का शेड्यूल
कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी 2026 से शुरू होकर 18 मार्च 2026 तक चली। वहीं कक्षा 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी 2026 से शुरू हुई और 13 मार्च 2026 के आसपास समाप्त हुई।(10वीं 12वीं रिजल्ट छत्तीसगढ़)
हिंदी पेपर री-एग्जाम से हुई देरी (CGBSE Result 2026)
इस बार 10वीं के हिंदी विषय का पेपर लीक होने के कारण 10 अप्रैल 2026 को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी, जिससे रिजल्ट प्रक्रिया में थोड़ी देरी हुई है।
लाखों छात्र कर रहे इंतजार (10th 12th Result CG Board)
इस साल 10वीं में 3,20,535 और 12वीं में 2,45,785 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। कुल मिलाकर करीब 5.66 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं, जो अब अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।


