CG Video: छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया शिक्षक, वीडियो वायरल

CG Video

CG Video: सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में एक स्कूल शिक्षक को कॉलेज छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल आरोपी शिक्षक को स्कूल से हटा दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।tcw

जानकारी के अनुसार, बतौली के स्वामी आत्मानंद स्कूल में पदस्थ संविदा शिक्षक सुरेश जायसवाल 20 अप्रैल की देर रात सरमना के लंकाडांड जंगल किनारे एक कार में छात्रा के साथ मौजूद था। इसी दौरान कुछ स्थानीय युवक वहां पहुंचे और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर वीडियो बना लिया।

वायरल वीडियो में युवक छात्रा को कार से बाहर आने और चेहरा दिखाने के लिए दबाव बनाते नजर आ रहे हैं, जबकि छात्रा इसका विरोध करती दिखाई दे रही है। वहीं शिक्षक पर आरोप है कि उसने मामले को दबाने के लिए युवकों को पैसे देने की भी कोशिश की।

वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेताओं ने इस पर आपत्ति जताते हुए जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की। शिकायत के बाद सरगुजा डीईओ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को स्कूल से हटाकर बीईओ कार्यालय उदयपुर में अटैच कर दिया है।

मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है, जिसमें बीईओ बतौली, सीतापुर बीईओ और सेदम हाई स्कूल के प्राचार्य को शामिल किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल इस मामले में थाने में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *