CG Dog Attack: कुत्तों का आतंक, एक ही दिन में 16 लोगों पर हमला..

CG Dog Attack

CG Dog Attack: बिलासपुर जिले के तखतपुर (Takhatpur Stray Dogs Attack) में आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला है। मंगलवार को 7 से 8 आक्रामक कुत्तों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में लोगों पर हमला कर दिया, जिससे दहशत का माहौल बन गया। इस हमले में बच्चों और बुजुर्गों समेत करीब 16 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (बिलासपुर कुत्ता हमला)tcw

जानकारी के अनुसार चंडी चौक, कुरानकापा, पुराना थाना क्षेत्र, भथरी और मुक्तिधाम रोड में कुछ ही घंटों के भीतर एक दर्जन से अधिक लोग कुत्तों के हमले का शिकार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कुत्ते बिना किसी उकसावे के अचानक राहगीरों पर टूट पड़े और कई लोगों के चेहरे व पैरों को निशाना बनाया। (आवारा कुत्तों का आतंक)

घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि कई लोगों के घाव गहरे हैं और संक्रमण का खतरा बना हुआ है। सभी का इलाज जारी है। (Bilaspur Dog Attack)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *