Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, क्यों गिरे दाम?

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार के कमजोर संकेतों के बीच आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर की मजबूती और वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते दोनों कीमती धातुएं दबाव में रहीं।tcw

सोना 1700 रुपए गिरा, चांदी 2.46 लाख पर पहुंची

एमसीएक्स पर सोना करीब 1733 रुपये गिरकर 1,52,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। कारोबार के दौरान इसका लो लेवल 1,52,147 रुपये और हाई 1,53,992 रुपये रहा। वहीं चांदी में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। चांदी 5620 रुपये सस्ती होकर 2,46,925 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

कारोबारी सत्र में चांदी का लो लेवल 2,46,800 रुपये और हाई 2,51,969 रुपये दर्ज किया गया। पिछले बंद भाव 2,52,545 रुपये की तुलना में इसमें करीब 5700 रुपये तक की गिरावट आई।

Gold Silver Price Today

क्यों गिरे दाम?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक डॉलर की मजबूती और अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनावपूर्ण स्थिति सोने-चांदी की कीमतों पर असर डाल रही है। वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता के कारण निवेशकों का रुझान बदल रहा है, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

हालांकि घरेलू सर्राफा बाजार में मिले-जुले संकेत देखने को मिले  । कुछ जगहों पर सोने में मामूली तेजी भी दर्ज की गई, जबकि चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव बना रहा।

इंदौर सर्राफा बाजार में सोना 200 रुपये गिरकर 1,53,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1000 रुपये सस्ती होकर 2,46,500 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करती दिखी।

शाम 4 बजे तक 24 कैरेट सोना करीब 236 रुपये गिरकर 1,53,707 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा, जबकि चांदी करीब 1278 रुपये गिरकर 2,51,267 रुपये प्रति किलो के आसपास ट्रेड कर रही थी।

विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतें वैश्विक घटनाक्रम, खासकर पश्चिम एशिया की स्थिति, डॉलर की चाल और महंगाई के आंकड़ों पर निर्भर करेंगी।

Gold Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें आज के ताजा भाव

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *