Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम के खुले कपाट, देखें LIVE VIDEO

Kedarnath Dham

Kedarnath Dham: उत्तराखंड के पवित्र केदारनाथ धाम में मंगलवार को आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। करीब 6 महीने के इंतजार के बाद बाबा केदार के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पूरा धाम भक्ति में डूब गया और हर-हर महादेव के जयकारों से घाटी गूंज उठी। (केदारनाथ धाम कपाट खुले)tcw

शुभ मुहूर्त में सुबह करीब 8 बजे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कपाट खोले गए। इस दौरान देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु पहले दर्शन के लिए मौजूद रहे और मंदिर परिसर में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। (Char Dham Yatra)

इस खास अवसर पर मंदिर को करीब 51 क्विंटल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। कपाट खुलते ही आसमान से फूलों की बारिश का नजारा भी देखने को मिला, जिसने माहौल को और अधिक दिव्य बना दिया। श्रद्धालु इस अद्भुत पल को अपने मोबाइल में कैद करते नजर आए। (Kedarnath Live Video)

देखें LIVE VIDEO

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *