Raipur Fire: राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित पवन विहार कॉलोनी अमलीडीह में एक घर में बनी दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। (Raipur New Rajendra Nagar Fire)![]()
बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर आग लगी, उसके आसपास रहवासी कॉलोनी है। ऐसे में आग फैलने का खतरा बना हुआ था, लेकिन दमकल टीम की तत्परता से स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया। (रायपुर पवन विहार कॉलोनी अमलीडीह आग)
आगजनी में करीब 20 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
