CG Police Transfer: धमतरी जिले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बड़े पैमाने पर कॉन्स्टेबलों का तबादला किया गया है। 192 आरक्षकों को एक ही दिन में दो अलग-अलग सूचियों के माध्यम से स्थानांतरित किया गया है। (धमतरी पुलिकर्मियों का तबादला)
इन तबादलों (Dhamtari police tabadla) में 31 महिला आरक्षक और DRG के 17 जवान भी शामिल हैं। सभी को जिले के विभिन्न थानों और रक्षित केंद्रों में नई पदस्थापना दी गई है।
स्थानांतरित आरक्षकों को थाना धमतरी, अर्जुनी, कुरूद, मगरलोड, नगरी, सिहावा, भखारा, रुद्री सहित कई पुलिस चौकियों में भेजा गया है। लंबे समय बाद जिले में इस तरह का बड़ा फेरबदल किया गया है।
पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के आदेश पर जारी इस तबादला सूची में सभी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
देखें लिस्ट- (Dhamtari Police Transfer list)





दूसरी लिस्ट –

