CG News: 6 साल के बच्चे के ऊपर गिरा बिजली खंभा, हुई दर्दनाक मौत

CG News:

CG News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के ग्राम खोखनिया गुरहिपारा में एक दर्दनाक हादसे में 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पारिवारिक आयोजन के लिए मंडप तैयार करने के दौरान अचानक बिजली का खंभा गिर गया, जिसकी चपेट में आकर मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। (अंबिकापुर बिजली खंभा गिरने से बच्चे की मौत)tcw

मंडप तैयार करते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, गांव में एक पारिवारिक कार्यक्रम के लिए मंडप लगाया जा रहा था। इस दौरान बिजली के खंभे के सहारे खुटा खड़ा किया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, खंभा पहले से ही अस्थिर था, लेकिन इसके बावजूद उसे सहारे के रूप में इस्तेमाल किया गया। अचानक संतुलन बिगड़ने से खंभा गिर गया और 6 वर्षीय तुषार उसकी चपेट में आ गया। (बिजली खंभा गिरा बच्चे की मौत)

अस्पताल ले जाते समय बच्चे ने तोड़ा दम

घटना के बाद परिजन बच्चे को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। (Ambikapur child death pole collapse)

ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप

मृतक बच्चे के परिजनों ने इस हादसे के लिए ठेकेदार की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि बिजली का खंभा सही तरीके से स्थापित नहीं किया गया था, जिससे वह कमजोर स्थिति में था और मामूली दबाव पड़ते ही गिर गया। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *