CG Census 2027: छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारियों के बीच राज्य सरकार ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। गृह विभाग ने सभी जिलों के कलेक्टरों को आदेश दिया है कि जनगणना कार्य में लगे किसी भी कर्मचारी को बिना अनुमति अवकाश नहीं दिया जाएगा। (छत्तीसगढ़ सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक)
जारी निर्देशों के अनुसार, जनगणना कार्य में संलग्न अधिकारी-कर्मचारी कलेक्टर की पूर्व अनुमति के बिना न तो छुट्टी ले सकेंगे और न ही मुख्यालय छोड़ सकेंगे। विशेष परिस्थितियों में ही जिला जनगणना शाखा के माध्यम से अवकाश स्वीकृत किया जाएगा। इतना ही नहीं, पहले से स्वीकृत अवकाश भी अब कलेक्टर की अनुमति के बाद ही मान्य होगा। (छत्तीसगढ़ कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक)
नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
सरकार ने सभी विभागों के कार्यालय प्रमुखों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
1 मई से शुरू होगा पहला चरण
प्रदेश में जनगणना 2027 का पहला चरण 1 मई से 30 मई 2026 तक चलेगा। इस दौरान ‘हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग सेंसस’ के तहत घर-घर जाकर जानकारी जुटाई जाएगी। इसके बाद 1 मई से 30 जून 2026 तक पूरी जनगणना प्रक्रिया संचालित की जाएगी।
ऑनलाइन भी भर सकेंगे जानकारी
प्रशासन ने नागरिकों को सुविधा देते हुए 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सेल्फ-एन्यूमरेशन की सुविधा भी दी है। इसके तहत लोग ऑनलाइन पोर्टल पर अपने घर और परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें एक यूनिक आईडी दी जाएगी, जिसे सर्वे के दौरान कर्मचारियों को दिखाना होगा।
पूछे जाएंगे 33 सवाल
पहले चरण के दौरान घर-घर सर्वे कर करीब 33 सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें मकान, परिवार, सुविधाएं और डिजिटल संसाधनों से जुड़ी जानकारी शामिल होगी। यह पूरी प्रक्रिया मोबाइल ऐप के जरिए की जाएगी।
1. भवन नंबर
2. जनगणना मकान नंबर
3. फर्श किस चीज का बना है
4. दीवार किस चीज की बनी है
5. छत किस चीज की बनी है
6. मकान का उपयोग (रहने, दुकान आदि)
7. मकान की हालत कैसी है
8. घर का नंबर (परिवार के लिए)
9. कुल कितने लोग रहते हैं
10. परिवार के मुखिया का नाम
11. मुखिया का लिंग (पुरुष/महिला/थर्ड जेंडर)
12. मुखिया किस वर्ग से है (SC/ST/अन्य)
13. मकान अपना है या किराए का
14. परिवार के पास रहने के लिए कमरों की संख्या
15. कितने शादीशुदा जोड़े हैं
16. पीने का पानी कहां से आता है
17. पानी की सुविधा घर में है या बाहर
18. बिजली/रोशनी का मुख्य साधन
19. शौचालय है या नहीं
20. शौचालय का प्रकार
21. गंदे पानी की निकासी कैसे होती है
22. नहाने की जगह है या नहीं
23. रसोई है या नहीं, LPG/PNG है या नहीं
24. खाना पकाने का मुख्य ईंधन
25. रेडियो/ट्रांजिस्टर है या नहीं
26. टीवी है या नहीं
27. इंटरनेट सुविधा है या नहीं
28. लैपटॉप/कंप्यूटर है या नहीं
29. मोबाइल/फोन है या नहीं
30. साइकिल/स्कूटर/बाइक है या नहीं
31. कार/जीप/वैन है या नहीं
32. परिवार कौन सा अनाज ज्यादा खाता है
33. मोबाइल नंबर (सिर्फ जनगणना के लिए)
CG News: शिक्षकों-कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक, आदेश जारी


