CG Anganwadi Bharti 2026: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले की महिलाओं के लिए सरकारी सेवा से जुड़ने का सुनहरा अवसर सामने आया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना जगदलपुर (ग्रामीण) द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।
इन आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त हैं पद
इस भर्ती के तहत ग्राम पंचायत नेतानार के रंधारीरास केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक पद और ग्राम पंचायत माड़पाल के दीवानपारा केंद्र में सहायिका का एक पद भरा जाएगा। इच्छुक महिला उम्मीदवार 27 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक अपना आवेदन संबंधित कार्यालय में जमा कर सकती हैं।
जानिए पात्रता
पात्रता के अनुसार, केवल वही महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं जिनकी आयु 18 से 44 वर्ष के बीच हो और वे संबंधित ग्राम की स्थायी निवासी हों। शैक्षणिक योग्यता में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए 12वीं पास और सहायिका पद के लिए न्यूनतम 8वीं पास होना अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया में विधवा, परित्यक्ता और गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी और अतिरिक्त अंक भी प्रदान किए जाएंगे। आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को जन्म तिथि प्रमाण, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), अनुभव प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज स्व-प्रमाणित कर जमा करना होगा।
ई-भर्ती पोर्टल से करना होगा आवेदन
आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट http://awwe-recruit.inके माध्यम से की जा रही है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
CG Anganwadi Bharti 2026: आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती शुरू; कैसे करें आवेदन, जानें सबकुछ..


