Raipur Accident: रायपुर में ट्रक और हाईवा की आमने-सामने टक्कर, 3 लोगों की मौके पर मौत

Raipur Accident

Raipur Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला रायपुर जिले के नवापारा क्षेत्र से सामने आया है, जहां सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रक और हाईवा की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। (रायपुर ट्रक हाईवा टक्कर)

tcw

तीनों मृतकों की पहचान (Rajim Navapara Truck Hiva Accident)

जानकारी के अनुसार, पिपरौद-बजरंगपुर नेशनल हाईवे 130C पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास खाली ट्रक और रेत से भरे हाईवा के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर की आवाज करीब दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। (नवापारा ट्रक हाईवा एक्सीडेंट 3 लोगों की मौत)

मृतकों में दो लोग पारागांव और एक कुरूद का निवासी बताया गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। (Rajim Navapara Truck Hiva collision)

पुलिस जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *