Durg Accident: ट्रक ने 6 गायों को कुचला, 3 की मौत; ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Durg Accident

Durg Accident: दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे बैठी गायों को कुचल दिया, जिससे तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। (दुर्ग ट्रक ने गाय को कुचला)

tcw

जानकारी के अनुसार, घटना आदर्श नगर बावापारा की है, जहां रात करीब 9:30 बजे पउवारा से उतई की ओर जा रहे ट्रक (क्रमांक CG08L2489) ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए गायों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन गायों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य तीन के पैर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। (Durg cows killed by truck)

ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और चक्काजाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों ने इस मार्ग पर भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की।

ड्राइवर गिरफ्तार, ट्रक जब्त

घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे बाद में पकड़ लिया। ट्रक में लकड़ी लोड थी, जिसे जब्त कर थाने में खड़ा कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। करीब रात 11:30 बजे चक्काजाम खत्म कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *