Raipur Water Supply: रायपुर में आज 6 घंटे पानी सप्लाई बंद, शाम को नहीं आएगा पानी

Raipur Water Supply

Raipur Water Supply: राजधानी रायपुर में आज शाम पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी। नगर निगम के 150 एमएलडी फिल्टर प्लांट की क्लीयर वाटर डीआई राइजिंग पाइपलाइन में लीकेज मरम्मत के चलते 6 घंटे का शटडाउन लिया जा रहा है। यह मरम्मत कार्य पचपेड़ी नाका और तेलीबांधा थाना के सामने किया जाएगा, जिसके कारण शाम के समय जल आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। (रायपुर पानी सप्लाई बंद)

tcw

इन इलाकों में नहीं आएगा पानी (Raipur water supply shutdown)

150 एमएलडी प्लांट से जुड़े 11 जलागारों से आज शाम जल प्रदाय नहीं होगा। इनमें लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, कचना, आमासिवनी, देवपुरी और जोरा क्षेत्र शामिल हैं। हालांकि सुबह इन क्षेत्रों में नियमित पानी सप्लाई दी जाएगी। (Raipur pani supply band)

कल से सामान्य होगी व्यवस्था

नगर निगम के अनुसार 11 अप्रैल से पानी सप्लाई फिर से सामान्य हो जाएगी। लेकिन भीषण गर्मी के बीच पहले से पानी की समस्या झेल रहे लोगों के लिए यह कटौती परेशानी बढ़ा सकती है।

Raipur Water Supply: रायपुर के इन 2 वार्डों में आज नहीं आएगा पानी, डिस्ट्रीब्यूशन वाल्व बदले जाने से जलापूर्ति बाधित

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *