Raigarh Accident: बारात से लौट रही कार पेड़ से टकराई; 8 घायल, 3 की हालत गंभीर

Raigarh Accident

Raigarh Accident: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बारात से लौट रहे ग्रामीणों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे 8 लोग घायल हो गए। इनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। (रायगढ़ कार एक्सीडेंट)

जानकारी के अनुसार, चंद्रपुर क्षेत्र के ग्राम कुंदरुझांज निवासी ग्रामीण ओडिशा के विश्वनाथपुर में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। सभी लोग ईको कार में सवार होकर अपने गांव वापस आ रहे थे। (रायगढ़ बारात से लौट रही कार पेड़ से टकराई; 8 घायल)

बंगुरसिया के पास अनियंत्रित हुई कार (Raigarh car accident)

कार चालक चंद्रमणि जैसे ही बंगुरसिया के पास पहुंचा, वाहन तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया

घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में आकांक्षा, रामकुमारी, रामवती, जया, कैलाशा बाई, रूमा और चालक चंद्रमणि घायल हुए हैं।

3 की हालत गंभीर, बाकी को सामान्य चोटें

Raigarh Accident

डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य को सामान्य चोटें आई हैं। सभी का इलाज जारी है। इस मामले में चक्रधर नगर थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की वजह मानी जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *