CG Train Update: छत्तीसगढ़ में 12 मेमू-पैसेंजर ट्रेनें बहाल, समर स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन शुरू

CG Train Update

CG Train Update: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने 8 से 10 अप्रैल के बीच रद्द की गई 12 मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को फिर से बहाल कर दिया है। रेलवे के इस फैसले से रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा, गेवरा रोड और गोंदिया रूट के यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

दरअसल, बिलासपुर मंडल के अकलतरा स्टेशन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते इन ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया था। अब काम पूरा होने के बाद सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर फिर से चलने लगी हैं।

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बहाल की गई सभी ट्रेनें तय समय पर संचालित होंगी। इससे दैनिक यात्रियों को काफी राहत मिलेगी, जो पिछले कुछ दिनों से परेशान थे।

समर स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत

गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी शुरू कर दिया है। पटना-चर्लपल्ली-पटना समर स्पेशल ट्रेन 8 अप्रैल से 27 मई तक 15 फेरों के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

इसके अलावा तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति स्पेशल ट्रेन भी 13 अप्रैल से 7 फेरों के लिए चलाई जाएगी, जिससे यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलने में सुविधा होगी।

11 से 27 अप्रैल तक फिर रद्द रहेंगी 10 ट्रेनें

हालांकि, बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें 11 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी। इसके साथ ही कुछ एक्सप्रेस ट्रेनें भी प्रभावित होंगी। गोंदिया स्टेशन और बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चल रहे ट्रैक कार्य के कारण यह निर्णय लिया गया है।

यात्रियों की सुविधा के लिए कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस को 16 से 27 अप्रैल तक कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा।

CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट-

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *