Mahasamund Murder: जंगल में मिली युवक की लाश, धारदार हथियार से गले और हाथ पर वार

Mahasamund Murder

Mahasamund Murder: महासमुंद जिले के खट्टी जंगल हिच्छा मार्ग पर एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात हमलावरों ने युवक के गले और हाथ पर धारदार हथियार से वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले को संदिग्ध हत्या मानकर हर एंगल से छानबीन कर रही है और आसपास के क्षेत्र में साक्ष्य जुटा रही है। (महासमुंद जंगल में युवक की लाश)

मृतक की पहचान प्रकाश पटेल, (Prakash Patel Murder Khatti Mahasamund) निवासी खैरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, युवक बीती रात से लापता था और आज जंगल में शराब भट्ठी से कुछ दूरी पर जंगल कक्ष क्रमांक 77 में उसका शव बरामद हुआ। (खट्टी जंगल युवक लाश)

शव की स्थिति देखकर यह स्पष्ट हो गया कि युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या की गई है। शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मौजूद थे। परिजनों ने बताया कि प्रकाश को अंतिम बार कल शाम कुछ लोगों के साथ देखा गया था। (Mahasamund jungle youth body)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *