Ambikapur Murder: महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या; प्राइवेट पार्ट में मिली बोतल, रेप के बाद मर्डर…

Ambikapur Murder:

Ambikapur Murder: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अंबिकापुर स्थित महामाया मंदिर के मुख्य गेट के पास एक अज्ञात बुजुर्ग महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतका के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल मिली, जिससे आशंका जताई जा रही है कि रेप के बाद किसी ने उसे मार डाला। शुक्रवार सुबह रिंग रोड किनारे बुजुर्ग महिला की खून से लथपथ शव मिला जिसे पुलिस अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। (अंबिकापुर बुजुर्ग महिला हत्या)

बता दें,  मृतका के शव में गले में धारदार हथियार के निशान और चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। हालांकि अब तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। जांच में CCTV में महिला किसी अन्य के साथ आते दिखी है, जिसकी जांच की जा रही है।

पत्थर से कुचल दिया चेहरा

जानकारी के अनुसार, शहर के महामाया प्रवेश द्वार के पास रिंग रोड किनारे स्थित झोपड़ीनुमा मटन की दुकान है। जहां शुक्रवार (3 अप्रैल) सुबह एक अधेड़ उम्र की महिला का शव खून से लथपथ पड़ा था। स्थानीय लोगों ने देखा तो थाने में सूचना दी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला की नृशंस हत्या की गई है। मृतका के सिर और गर्दन पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। आरोपियों ने पहचान छुपाने के लिए महिला के चेहरे को भारी पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया। घटनास्थल पर खून फैला हुआ मिला, जिससे यह सुनियोजित हत्या का मामला माना जा रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्षेत्र को घेराबंदी कर सील किया गया और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

महिला की पहचान नहीं

मृतका की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर शिनाख्त की कोशिश कर रही है।

पुलिस जांच जारी

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *