Korba Suicide: एक ही पेड़ पर लटके मिले दो दोस्तों के शव, दोनों घूमने निकले थे

Korba Suicide

Korba Suicide: कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह दो युवकों के शव एक ही पेड़ पर फांसी के फंदे से लटके मिले। दोनों युवक दोस्त थे और बुधवार दोपहर घर से घूमने जाने की बात कहकर निकले थे। (कोरबा पेड़ पर लटके मिले दो दोस्तों के शव)

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान प्रमोद कंवर (27) और अमित माथुर के रूप में हुई है, जो बेलाकछार गांव के निवासी थे। दोनों बालको पावर प्लांट में ठेका कर्मी के रूप में काम करते थे और शादीशुदा थे। (कोरबा दो दोस्तों ने फांसी लगाई)

बताया जा रहा है कि दोनों पिछले कुछ दिनों से काम पर नहीं जा रहे थे। बुधवार दोपहर प्रमोद, अमित के घर पहुंचा और दोनों घूमने के लिए निकले, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। (Korba Friends Suicide)

गुरुवार सुबह जंगल की ओर जा रहे ग्रामीणों ने पेड़ पर दोनों के शव लटके देखे, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *