Korba News: कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ढेलवाडीह बस्ती में एक पांच साल के मासूम बच्चे के साथ अमानवीय कृत्य का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक शराबी युवक ने बच्चे के गुप्तांग पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। (कोरबा बच्चे के प्राइवेट पार्ट को नाख़ून से नोंचा)
मिली जानकारी के अनुसार, मासूम अपने घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान गांव का निवासी सीमन लाल कंवर (26) नशे की हालत में वहां पहुंचा और बच्चे को अपने पास बुलाकर उसके गुप्तांग पर नाखून से हमला कर दिया। बच्चे के चीखने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी फरार हो गया। (कोरबा बच्चे के गुप्तांग को नाख़ून से नोंचा)

बच्चे की हालत गंभीर
परिजन और आसपास के लोग मासूम बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसकी हालत गंभीर बताई और बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने घटना की शिकायत मानिकपुर चौकी पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी सीमन लाल कंवर को गिरफ्तार कर लिया है। (Korba Manikpur bachche ke guptang par hamla)

आक्रोशित ग्रामीणों की मांग सख्त कार्रवाई हो
इस घटना के बाद गांव में आरोपी युवक के प्रति भारी आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय ग्रामीण आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी सीमन लाल कंवर आदतन शराबी है और ड्रग डिपाटर्मेंट में ठेके में काम करता है। (मानिकपुर बच्चे के गुप्तांगपर हमला)
