CG Naxal Surrender: 2 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, 8-8 लाख का था इनाम

CG Naxal Surrender

CG Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां दो इनामी नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों की पहचान हिड़मे और शंकर के रूप में हुई है, जिन पर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इस संबंध में एसपी निखिल राखेचा ने पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों नक्सली एके-47 जैसे घातक हथियार के साथ पुलिस के पास पहुंचे और मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई। पुलिस अधिकारियों ने आत्मसमर्पण की प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें शासन की पुनर्वास नीति के तहत लाभ देने की बात कही है। बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा नक्सलवाद समाप्ति की निर्धारित डेडलाइन के दिन ही यह आत्मसमर्पण हुआ है, जिसे सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, कांकेर के जंगलों में अब भी करीब 15 नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी है, जिनके खिलाफ लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील लगातार की जा रही है और आने वाले समय में और भी सरेंडर होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *