CG Bird Flu: छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की आशंका, 5000 से ज्यादा मुर्गियों की मौत; ये इलाका क्वारंटाइन घोषित

CG Bird Flu

CG Bird Flu: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के कोनी स्थित शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र में 5 हजार से अधिक मुर्गा-मुर्गियों की संदिग्ध मौत हो गई। शुरुआती लक्षणों के आधार पर बर्ड फ्लू की आशंका जताई जा रही है, जिसके बाद पूरे क्षेत्र को एहतियातन क्वारंटाइन जोन घोषित कर दिया गया है। (बिलासपुर बर्ड फ्लू अलर्ट)

जानकारी के अनुसार 18 मार्च से पोल्ट्री फार्म में पक्षियों की मौत का सिलसिला शुरू हुआ, जो लगातार बढ़ता गया। करीब 6 हजार क्षमता वाले इस फार्म में बीते 5-6 दिनों में 5 हजार से अधिक पक्षियों की मौत हो चुकी है। (कोनी पोल्ट्री फार्म मुर्गियों की मौत)

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट (Bilaspur bird flu alert) मोड पर है। संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए जिला रैपिड रिस्पांस टीम (DRRT) का गठन किया गया है, जो पूरे मामले पर नजर रखे हुए है। पोल्ट्री फार्म को तत्काल बंद कर दिया गया है और वहां काम करने वाले सभी कर्मचारियों को आइसोलेट किया गया है। साथ ही संदिग्ध मानव सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब भेजे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्र में लगातार सर्वे कर रही हैं और घर-घर जाकर लोगों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *