Ambikapur Tower Video: पसंद की लड़की से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, देखें हाई वोल्टेज ड्रामा..

Ambikapur Tower Video

Ambikapur Tower Video: अंबिकापुर के लुंड्रा थाना क्षेत्र में एक युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया है, जहां पसंद की लड़की से शादी कराने की जिद में वह मोबाइल टावर पर चढ़ गया और करीब 4 घंटे तक हंगामा करता रहा। (अंबिकापुर लड़की से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक)

जानकारी के अनुसार युवक लगातार युवती से शादी कराने की मांग कर रहा था और चेतावनी दे रहा था कि अगर उसकी बात नहीं मानी गई तो वह टावर से कूदकर जान दे देगा। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। (अंबिकापुर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक)

बताया जा रहा है कि जिस युवती को लेकर युवक टावर (Ambikapur tower drama) पर चढ़ा था, वह पहले ही शादी से इनकार कर चुकी थी और युवक के खिलाफ छेड़छाड़ व परेशान करने की शिकायत भी पुलिस में दर्ज करा चुकी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए लुंड्रा पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

घटना लुंड्रा थाना से महज 200 मीटर दूरी पर करीब 4 घंटे तक चलती रही। नीचे उतरने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *