Gold Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें आज के ताजा भाव

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: नई दिल्ली शादियों के सीजन में सोने-चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। 23 मार्च को सोना और चांदी दोनों की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। (सोना चांदी कीमत आज)

MCX पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड (Gold Price Today) फ्यूचर वायदा करीब 6,706 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा। सोना 1,40,158 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ था, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,44,492 रुपये पर बंद हुआ था। (सोना चांदी भाव आज)

सुबह करीब 9:45 बजे गोल्ड फ्यूचर 4.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,37,786 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। शुरुआती कारोबार में सोना 1,40,158 रुपये के हाई लेवल तक पहुंचा था।

Silver Rate Today: चांदी की बात करें तो MCX पर 5 मई 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर करीब 5.60 फीसदी यानी लगभग 12,700 रुपये की गिरावट के साथ 2,14,078 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा था। चांदी ने दिन की शुरुआत 2,17,702 रुपये से की थी और यही इसका हाई लेवल भी रहा।

देश के प्रमुख शहरों में भी चांदी के भाव में नरमी देखी गई है। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,449 रुपये है, जबकि 100 ग्राम चांदी के लिए 24,490 रुपये चुकाने होंगे। वहीं चेन्नई में 10 ग्राम चांदी 2,450 रुपये के करीब बिक रही है।

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज का भाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *