Raipur Car Accident: रायपुर में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार; दो सगे भाइयों समेत 3 युवकों की दर्दनाक मौत

Raipur Car Accident:

Raipur Car Accident: रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-53 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पारागांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। (रायपुर में कार पलटी; दो सगे भाइयों समेत 3 युवकों की मौत)

मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार चारों युवक महासमुंद से लौटकर आरंग (Arang car accident) की ओर आ रहे थे। पारागांव (Paragaon car accident) के पास एक मोड़ पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार डिवाइडर से टकराकर सड़क किनारे पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। (आरंग में कार पलटने से तीन युवकों की मौत)

हादसे में जान गंवाने वालों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *