CG Fake Water: नकली पानी का भंडाफोड़, 606 बोरी पाउच जब्त

CG Fake Water

CG Fake Water: नवरात्र के बीच डोंगरगढ़ में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाला बड़ा मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने ग्राम नागतराई में छापेमारी कर अवैध रूप से चल रही पैकेज्ड पानी की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। (डोंगरगढ़ में नकली पानी का भंडाफोड़)

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी साधना चंद्राकर के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में ‘हाइड्रावेडॉ एक्वा’ नामक यूनिट की जांच की गई, जहां यह पाया गया कि फैक्ट्री बिना किसी वैध लाइसेंस के संचालित हो रही थी। इसके अलावा पानी के पाउच पर छपा निर्माता का पता भी गलत और भ्रामक मिला। (डोंगरगढ़ 606 बोरी पाउच जब्त)

606 बोरी पानी पाउच जब्त (Dongargarh Fake Water)

छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से 200 मिलीलीटर के ‘खाद्य हिन्द’ ब्रांड के कुल 606 बोरी पानी पाउच जब्त किए। यह पानी बाजार में सप्लाई के लिए तैयार था, जिससे बड़ी संख्या में लोगों की सेहत पर खतरा मंडरा रहा था। अधिकारियों के मुताबिक, बिना मानकों के तैयार पानी के सेवन से संक्रमण और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

जांच के लिए भेजे गए सैंपल (Dongargarh Nakli Pani)

जब्त किए गए पानी के नमूनों को प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मामले को न्यायालय में प्रस्तुत कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खाद्य कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि मिलावटी या संदिग्ध खाद्य सामग्री की जानकारी मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की हेल्पलाइन 9340597097 पर शिकायत करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *