Raipur Breaking: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है, जहां पर पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में गटर की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक सफाई के लिए गटर में उतरे 3 सफाई कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना टिकरापारा थाना इलाके की है। (रायपुर रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में गटर सफाई के दौरान 3 सफाई कर्मियों की मौत)
पहले देख इन दर्दनाक तस्वीरें को…



बताया जा रहा है कि अस्पताल के पीछे बने सीवरेज टैंक (गटर) की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई। जिसके बाद में अस्पताल के बाहर भारी तनाव का माहौल देखा जा रहा है। (Raipur Ramkrishna Hospital gutter cleaning accident)
बताया जा रहा है कि, टैंक के अंदर मौजूद जहरीली गैस के संपर्क में आने से तीनों बेहोश हो गए थे और देखते ही देखते उनकी जान चली गई। मृतकों का नाम अनमोल मांझी, गोविंद सेंद्रे और पेर्रा कुमार है। घटना के बाद अस्पताल के बाहर परिजनों ने हंगामा किया। इस दौरान पुलिस फोर्स भी लगाई गई। (रायपुर रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में तीन सफाई कर्मियों की मौत)
