Raigarh News: ट्रेन की चपेट में आने से आरक्षक की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

Raigarh News

Raigarh News: रायगढ़ में एक आरक्षक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सुजीत मिंज के रूप में हुई है, जो पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ थे। (रायगढ़ में ट्रेन की चपेट में आने से आरक्षक की मौत)

मिली जानकारी के अनुसार सुजीत मिंज बीते शाम ढिमरापुर स्थित अपने घर पर थे। परिजनों के मुताबिक रात में खाना खाने के बाद उन्होंने किसी काम से ड्यूटी जाने की बात कही और घर से निकल गए। परिजनों ने उन्हें रोकते हुए पूछा भी कि दिन में ड्यूटी कर चुके हैं तो रात में क्यों जा रहे हैं, लेकिन वे बिना कुछ बताए घर से चले गए। (Raigarh Train Accident Constable Death)

सुबह GRP से परिजनों को सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक के पास एक शव मिला है, जिसकी पहचान सुजीत मिंज के रूप में हुई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (Raigarh Constable Death Train Accident)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *