Raipur Video: इंस्टाग्राम रील बनाने पुलिस कार्यालय पहुंचा युवक, वीडियो वायरल.. 

Raipur Video: राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर रील बनाने का ट्रेंड युवाओं में तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसी ट्रेंड के चलते एक युवक ने नया रायपुर स्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर ही इंस्टाग्राम रील बना डाली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

जानकारी के अनुसार यह वीडियो रायपुर के संजय नगर निवासी एक युवक द्वारा बनाया गया है। बताया जा रहा है कि युवक ने नया रायपुर स्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर खड़े होकर वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

 

बताया जा रहा है कि युवक का नाम तोसीफ है, जिसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह रील अपलोड की है। वीडियो में वह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के सामने खड़ा दिखाई दे रहा है। इस तरह संवेदनशील सरकारी कार्यालय के सामने रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *