Balrampur Truck Accident: दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर; जिंदा जला ड्राइवर, दूसरा चालक गंभीर

Balrampur Truck Accident

Balrampur Truck Accident: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के महुली के पास वाड्रफनगर-रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक केबिन के अंदर ही जिंदा जल गया, जबकि दूसरे ट्रक चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (बलरामपुर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर; जिंदा जला ड्राइवर)

मिली जानकारी के अनुसार क्लिंकर से लदा ट्रक और चावल से भरा ट्रक आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि क्लिंकर लोड ट्रक में तुरंत आग लग गई। ट्रक चालक केबिन से बाहर नहीं निकल पाया और अंदर ही जलकर उसकी मौत हो गई। वहीं चावल से भरे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे केबिन से बाहर निकाला और उपचार के लिए वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। (Balrampur truck driver burnt)

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं त्रिकुंडा थाना पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई। (Balrampur truck collision)

पुलिस ने मृतक चालक के शव को केबिन से बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और काफी देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित कर मार्ग को धीरे-धीरे सुचारू कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। (Balrampur Truck Fire)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *