Raipur Hotel Fire: रायपुर के होटल में भीषण आग, मौके पर दमकल की टीम

Raipur Hotel Fire: राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में स्थित होटल रॉयल कैसल में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग होटल के ग्राउंड फ्लोर में बने स्टोर रूम में लगी, जो देखते ही देखते तेजी से फैल गई और लपटें पहली मंजिल तक दिखाई देने लगीं। (रायपुर होटल में आग)

घटना के बाद होटल में मौजूद लोगों को तत्काल बाहर निकाला गया। होटल स्टाफ और स्थानीय लोगों की मदद से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। (रायपुर होटल रॉयल कैसल आग)

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। वहीं विधानसभा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू कार्य जारी है। (Raipur Hotel Aag)

Jashpur Bus Fire: चलती बस में भीषण आग, धू-धू कर जली यात्रियों से भरी बस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *