Bilaspur Accident: बारात से लौट रही दूल्हे की स्कॉर्पियो ट्रेलर से टकराई, दूल्हा-दुल्हन समेत कई घायल

Bilaspur Accident

Bilaspur Accident: छत्तीसगढ़ में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। दुर्ग से शादी की रस्में पूरी कर दूल्हा-दुल्हन को लेकर लौट रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो लोखंडी बाईपास के पास अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दूल्हा-दुल्हन सहित अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। (दुल्हा गाड़ी का एक्सीडेंट लोखंडी बाईपास)

जानकारी के अनुसार दूल्हा सत्येंद्र साहू (23) पिता रतन राम साहू अपनी दुल्हन मनीषा के साथ दुर्ग से विदाई के बाद अपने गृह ग्राम नेवसा (बेलतरा) लौट रहे थे। इसी दौरान लोखंडी बाईपास के पास उनकी स्कॉर्पियो ट्रेलर से टकरा गई। (दूल्हे की स्कॉर्पियो ट्रेलर से जा टकराई)

हादसे में दुल्हन मनीषा और वाहन में सवार एक अन्य बच्ची को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं वाहन चालक पप्पू धीवर निवासी नेवसा भी इस दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत बिलासपुर के सिम्स (SIMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *