CG Food Poisoning: सामूहिक भोज के बाद 40 लोग की तबीयत बिगड़ी, सभी अस्पताल में भर्ती

CG Food Poisoning

CG Food Poisoning: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में फूड पॉइजनिंग का बड़ा मामला सामने आया है। मस्तूरी ब्लॉक के पचपेड़ी क्षेत्र स्थित ग्राम मुकुंदपुर में सामूहिक भोज के बाद एक साथ करीब 40 ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (बिलासपुर सामूहिक भोज से 40 लोग की तबीयत बिगड़ी)

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मुकुंदपुर में एक विवाह समारोह के अवसर पर सामूहिक भोज का आयोजन किया गया था, जिसमें दूसरे गांव से आए रिश्तेदार भी शामिल हुए थे। भोजन करने के कुछ देर बाद ही कई लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। (मुकुंदपुर गांव सामूहिक भोज से 40 लोग बीमार)

बीमारों की संख्या तेजी से बढ़ते देख तत्काल इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई। मस्तूरी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन तत्परता दिखाई और सभी पीड़ितों को मस्तूरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बीएमओ की सीधी निगरानी में डॉक्टरों की टीम युद्धस्तर पर बीमार ग्रामीणों का इलाज कर रही है, जिससे स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है। (Mukundpur Village Food Poisoning)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *