India Post GDS Result 2026: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की पहली मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे देखें रिजल्ट

India Post GDS Result 2026

India Post GDS Result 2026: भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर चेक कर सकते हैं। (ग्रामीण डाक सेवक रिजल्ट 2026)

डाक विभाग ने मेरिट लिस्ट डिवीजन वाइज जारी की है। उम्मीदवार अपने संबंधित क्षेत्र के अनुसार मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं और उसमें अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर देख सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें GDS मेरिट लिस्ट

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपनी मेरिट लिस्ट देख सकते हैं-

• सबसे पहले भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट http://indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
• होमपेज पर ‘Click here’ लिंक पर क्लिक करें।
• इसके बाद ‘India Post GDS Merit List 2026’ पर क्लिक करें।
• अब अपने डिवीजन का चयन करें।
• डिवीजन पर क्लिक करते ही मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर खुल जाएगी।
• भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट भी निकाल कर रख लें।

Post Office Job

मेरिट लिस्ट के बाद क्या करना होगा (GDS Merit List 2026)

जिन उम्मीदवारों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में शामिल है, उन्हें अब दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) प्रक्रिया में शामिल होना होगा। उम्मीदवारों को 23 मार्च 2026 से पहले अपने संबंधित डिवीजनल ऑफिस में जाकर दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा।

दस्तावेज सत्यापन के लिए उम्मीदवारों को सभी जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रति और उनकी दो सेट फोटोकॉपी साथ लेकर जाना होगा।

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 28,636 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें-

• सामान्य वर्ग: 12,696 पद
• OBC: 5,694 पद
• SC: 3,942 पद
• ST: 2,716 पद
• EWS: 2,719 पद
• दिव्यांग उम्मीदवार: 869 पद

Post Office Job: 10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, बिना परीक्षा 28,740 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *