CG Dhan Kharidi ki Rashi: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी; होली से पहले इस दिन खाते में आएगी धान का अंतर राशि, नोट कर ले तारीख

CG Dhan Kharidi ki Rashi

CG Dhan Kharidi ki Rashi: समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि होली पर्व से पूर्व एकमुश्त दी जाएगी। इस फैसले के तहत करीब 10,000 करोड़ रुपये की राशि 25 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। यह फैसला छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के किसानों के हित में लिया गया है। (होली से पहले किसानों को धान का अंतर राशि)

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान प्रदेश में 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। कृषक उन्नति योजना के तहत सरकार धान के मूल्य के अंतर की राशि किसानों के खातों में सीधे ट्रांसफर करेगी। इस योजना के अंतर्गत लगभग 10 हजार करोड़ रुपए का भुगतान होली से पहले किया जाएगा। (छत्तीसगढ़ किसानों को धान भुगतान)

पिछले दो वर्षों की तुलना में इस वर्ष किसानों को अधिक राशि मिलने जा रही है। बीते दो सालों में कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसानों को 25 हजार करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। इस साल के भुगतान के बाद यह आंकड़ा बढ़कर करीब 35 हजार करोड़ रुपए हो जाएगा। (Chhattisgarh Paddy Payment)

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के किसानों को आर्थिक राहत मिलेगी और आगामी फसली कार्यों के लिए उनकी स्थिति मजबूत होगी। बता दें कि इस महत्वपूर्ण निर्णय पर 4 फरवरी को कैबिनेट बैठक में मुहर लगी थी। (CG Dhan Kharidi ki Rashi)

CG News: होली से पहले किसानों को धान का एकमुश्त भुगतान, 25 लाख किसानों को मिलेंगे 10 हजार करोड़ रुपए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *