CISF Jawan Drowned: वाटरफॉल में डूबा CISF जवान, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

CISF Jawan Drowned

CISF Jawan Drowned: छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर स्थित गुलमी वाटरफॉल (Jagdalpur Gulmi Waterfall) में महाशिवरात्रि के दिन घूमने गए CISF के एक जवान के पानी में डूबने की खबर सामने आई है. जवान NMDC कंपनी में पदस्थ था. रविवार दोपहर से जवान की तलाश जारी है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है. पुलिस ने साथ गए अन्य जवानों से पूछताछ शुरू कर दी है. (CISF जवान वाटरफॉल में डूबा)

जानकारी के अनुसार, नगरनार स्थित NMDC कंपनी में पदस्थ CISF के पांच से छह जवान महाशिवरात्रि पर ओडिशा सीमा में स्थित गुलमी वाटरफॉल (Gulmi Waterfall CISF Jawan Drowned) घूमने गए थे. खाना खाने के बाद 28 वर्षीय जवान आकाश चौधरी नहाने के लिए पानी में उतरा, इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया. जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया, तो साथियों ने उसकी खोजबीन की और आवाज भी लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई और कोटपाड़ थाना को अवगत कराया गया.

कोलाब नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कोटपाड़ थाना प्रभारी ए मोहन खाखा ने बताया कि रविवार दोपहर से ही जवान की तलाश की जा रही है. गोताखोरों की मदद से कोलाब नदी (Kolab River CISF Jawan Drowned) में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. जवान के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. पुलिस अन्य साथियों से पूछताछ कर घटना के कारणों की जांच कर रही है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा था या लापरवाही का मामला.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *