CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में रात का बढ़ेगा पारा, दिन रहेगा गर्म, अगले 7 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

CG Weather Update:

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फरवरी के पहले सप्ताह में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। दोपहर के समय तेज धूप और गर्मी से लोगों को परेशानी हो रही है, जबकि सुबह के समय हल्का कोहरा और रात में हल्की ठंड का असर अभी भी बना हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में रात के तापमान में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं।

CG Weather Update

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर अफगानिस्तान और उससे लगे क्षेत्रों में स्थित है। प्रदेश में 7 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, 8 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, अगले सात दिनों तक प्रदेश में दिन के समय गर्मी का असर बना रहेगा और रात के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होती रहेगी। इससे ठंड का प्रभाव और कम हो जाएगा।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में शनिवार सुबह हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, आज अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *