Kawardha Dhan Ghotala: चूहे-दीमक खा गए 7 करोड़ का धान… घोटाले में DMO निलंबित

Kawardha Dhan Ghotala

Kawardha Dhan Ghotala: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की तारीख दो दिनों के लिए बढ़ाए जाने के बीच कवर्धा जिले से बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। 7 करोड़ रुपये के धान शॉर्टेज मामले में अजीबोगरीब बयान देने वाले जिला विपणन अधिकारी (DMO) अभिषेक मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई 3 फरवरी 2026 को प्रबंध संचालक, राज्य स्तर रायपुर द्वारा मीडिया में भ्रामक और गैर-जिम्मेदाराना जानकारी देने के आरोप में की गई है। निलंबन का आदेश बुधवार को जारी होते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। (कवर्धा में 7 करोड़ का धान खा गए चूहे-दीमक)

Kawardha Dhan Ghotala

यह मामला वर्ष 2024-25 की धान खरीदी से जुड़ा हुआ है। किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान को चारभाठा स्थित धान संग्रहण केंद्र में संग्रहित किया गया था। वर्ष 2026 की धान खरीदी से पहले जब पुराने स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया, तो करीब 26 हजार क्विंटल धान की कमी पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये बताई गई। (चूहे-दीमक खा गए 7 करोड़ का धान)

धान शॉर्टेज को लेकर जब मीडिया ने DMO अभिषेक मिश्रा (DMO Abhishek Mishra Suspended) से सवाल किए, तो उन्होंने 7 जनवरी 2026 को बयान दिया था कि मौसम की मार, चूहा और दीमक द्वारा धान खा लिए जाने के कारण यह कमी हुई है। इस बयान के बाद मामला तूल पकड़ गया और सोशल मीडिया से लेकर प्रदेशभर में इसकी तीखी आलोचना हुई। कांग्रेस और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की थी।

CG News: चूहे-दीमक खा गए 7 करोड़ का धान! आखिर कैसे?

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जांच समिति गठित की थी। जांच में चारभाठा संग्रहण केंद्र के तत्कालीन प्रभारी प्रितेश पांडेय की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। साथ ही केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों से छेड़छाड़ के साक्ष्य भी सामने आए, जिसके बाद प्रितेश पांडेय को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। अब मीडिया में भ्रामक बयान देने के आरोप में DMO अभिषेक मिश्रा पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *