CG Breaking: धान खरीदी की तारीख बढ़ी, 6 फरवरी तक होगी खरीदी

CG Breaking

CG Breaking: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की प्रक्रिया को लेकर किसानों को बड़ी राहत दी गई है। राज्य सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए धान विक्रय की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब पात्र किसान 05 और 06 फरवरी 2026 तक धान बेच सकेंगे। (धान खरीदी तारीख बढ़ी)

सरकार के निर्देशानुसार तीन श्रेणियों के किसानों को यह अतिरिक्त अवसर दिया गया है। इसमें वे किसान शामिल हैं, जिन्होंने 10 जनवरी 2026 के बाद टोकन के लिए आवेदन किया था लेकिन सत्यापन नहीं हो पाया। दूसरी श्रेणी में वे किसान हैं, जिन्होंने 10 जनवरी के बाद आवेदन किया और सत्यापन के दौरान उनके पास धान पाया गया। वहीं तीसरी श्रेणी में वे किसान शामिल हैं, जिन्हें 28, 29 और 30 जनवरी 2026 को टोकन मिला था, लेकिन किसी कारणवश वे निर्धारित तिथि पर धान विक्रय नहीं कर सके। (6 फरवरी तक धान खरीदी)

किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को बारदाना और हमालों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

राज्य सरकार का यह फैसला किसानों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है और यह सुनिश्चित करता है कि किसी भी किसान की उपज खरीदी से वंचित न रहे। (Chhattisgarh Paddy Procurement Date)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *