Dhamtari Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। धमतरी जिले में IG अमरेश मिश्रा और SP सूरज सिंह परिहार के समक्ष एक साथ 9 सक्रिय हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वालों में 5 महिला और 4 पुरुष नक्सली शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली लंबे समय से सीतानदी क्षेत्र सहित नगरी, मैनपुर और गोबरा इलाकों में सक्रिय थे और कई नक्सली वारदातों में शामिल रहे हैं। ये नक्सली प्रतिबंधित संगठन ओडिशा स्टेट कमेटी के धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन से जुड़े हुए थे।

सरेंडर करने वाले नक्सली संगठन में डीवीसीएम, एसीएम, एसडीके एरिया कमेटी कमांडर और डिप्टी कमांडर जैसे अहम पदों पर कार्यरत रहे हैं। इन सभी पर कुल 47 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण के दौरान नक्सलियों ने बड़ी मात्रा में हथियार और अन्य सामग्री भी सुरक्षा बलों को सौंपी है। पुलिस ने इसे नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए अहम उपलब्धि बताया है।

इन नक्सलियों ने किया सरेंडर
1. ज्योति उर्फ जैनी उर्फ रेखा डीव्हीसीएम सीतानदी एरिया कमेटी सचिव, 08 लाख के इनामी
2. उषा उर्फ बालम्मा डीव्हीसीएम टेक्निकल (डीजीएन), 08 लाख के इनामी
3. रामदास मरकाम उर्फ आयता उर्फ हिमांशु, पूर्व गोबरा एलोएस कमांडर / वर्तमान नगरी एसीएम, 05 लाख के इनामी
4. रोनी उर्फ उमा सीतानदी एरिया कमेटी कमांडर, 05 लाख के इनामी
5. निरंजन उर्फ पोदिया सीनापाली एससीएम टेक्निकल (डीजीएन), 05 लाख के इनामी
6. सिंधु उर्फ सोमड़ी एसीएम, 05 लाख के इनामी
7. रीना उर्फ चिरो एसीएम सीनापाली एरिया कमेटी / एलजीएस, 05 लाख के इनामी
8. अमीला उर्फ सन्नी एसीएम / मैनपुर एलजीएस, 05 लाख के इनामी
9. लक्ष्मी पूनेम उर्फ आरती उषा की बॉडी गार्ड, 01 लाख के ईनामी

नक्सलियों ने सौंपा ये हथियार
• इंसास राइफल – 02
• एसएलआर राइफल – 02
• कार्बाइन – 01
• भरमार बंदूक – 01
• कुल राउंड – 67
• मैगजीन – 11
• वॉकी-टॉकी (रेडियो सेट) – 01
• अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री
